Wednesday, 14 March 2018

अंगूर के जबरदस्त फायदे - amazing benefits of grapes

Benefits of grapes

अंगूर के जबरदस्त फायदे - amazing benefits of grapes


दोस्तों यह तो हर कोई जानता है कि फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अंगूर के सेवन से हमें ऐसे बेमिसाल फायदे होते हैं जिनसे ज्यादातर लोग अनजान हैं!

आइए हम आपको बताते हैं अंगूर खाने के जबरदस्त और अचूक फायदे:-


1. अंगूर मैगनीज और आयरन का अच्छा स्त्रोत होने के कारण हड्डियों का निर्माण करता है और उन्हें मजबूत बनाता है.

2. अंगूर ब्लड क्लॉटिंग ( खून का जमना) होने से रोकता है,जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.

3. सुबह एक गिलास अंगूर का रस पीने से माइग्रेन जैसी खतरनाक बीमारी ठीक हो जाती है.

4. अंगूर कब्ज की समस्या को ठीक करता है.यह आंतों और पेट की अच्छे से सफाई करता है.

5. हर रोज अंगूर का रस पीने से थकान दूर होती है क्योंकि अंगूर में मौजूद मिनरल्स और आयरन शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा देते हैं.

6. अंगूर खून में मौजूद शुगर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिसके कारण डायबिटीज यानी मधुमेह ठीक हो जाता है.

7. प्रतिदिन अंगूर का सेवन करने से अस्थमा यानी दमा जल्दी ठीक हो जाता है.

8. एक रिसर्च से यह भी पता चला है कि अंगूरों के रस से कैविटी और मसूड़ों की समस्या दूर हो जाती है. अंगूर खाने से दांत भी मजबूत होते हैं.

9. अंगूर में मौजूद विटामिन ए,सी और k शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं जिससे हमारा शरीर सर्दी जुकाम और इन्फेक्शन से बचा रहता है.

10. अंगूर के रस से कुल्ला करने से मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं.

11. प्रतिदिन अंगूर का सेवन करने से गठिया यानी जोड़ों का दर्द ठीक हो जाता है.

12. अंगूर के रस में पोटेशियम और पानी की अच्छी मात्रा होती है जो किडनी से जहरीले पदार्थों की सफाई करते हैं और किडनी को स्वस्थ रखते हैं.

यह भी पढ़ें:-


Related posts-👇


          
loading...

No comments:

Post a Comment